अदरक के साथ शहद खाने के फायदे


By Ashish Mishra03, Jun 2025 10:00 PMjagran.com

अदरक और शहद खाना

अक्सर लोग अदरक को शहद में मिलाकर खाना पसंद करते हैं। इसे खाने से शरीर में बदलाव दिखने लगते हैं। आइए जानते हैं कि अदरक के साथ शहद खाने से क्या होता है?

खानपान पर ध्यान दें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके लिए डाइट में पोषक युक्त चीजों को शामिल करना चाहिए।

अदरक और शहद में पाए जाने वाले पोषक तत्व

अदरक में विटामिन बी3, बी6, सी, आयरन, पोटेशियम, जिंक और मैग्नीशियम की मात्रा होती है। वहीं, शहद में एस्कॉर्बिक एसिड, नियासिन, राइबोफ्लेविन, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम पाए जाते हैं।

पाचन को दुरुस्त रखना

अदरक में डाइजेस्टिव एंजाइम और शहद में एंटी-बैक्टीरियल गुण गुण होते हैं, जो पाचन को दुरुस्त रखने में मदद करते हैं।

इम्यूनिटी को मजबूत करना

अदरक में विटामिन-सी और शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करते हैं। इन दोनों को एक साथ खाने से शरीर में इंफेक्शन होने का खतरा नहीं रहता है।

वजन को कंट्रोल करना

मोटापे का सामना करने वाले लोगों को शहद के साथ अदरक का सेवन करना चाहिए। अदरक में फाइबर होता है, जो वजन को कंट्रोल करने में मदद करता है।

हार्ट को हेल्दी रखना

अदरक में पोटैशियम और शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। इसे खाने से पहले डॉक्टर की सलाह ले सकते हैं।

तनाव से छुटकारा

अदरक और शहद एक साथ खाने से तनाव से छुटकारा मिलता है। इसे खाने से मानसिक हेल्थ भी बेहतर और शरीर फिट रहता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने वाली चीजों के बारे में जानने समेत लाइफस्टाइल से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ