दिव्यांका त्रिपाठी टीवी का मशहूर एक्ट्रेस हैं। वह अपनी शानदार एक्टिंग के अलावा फैशन सेंस के लिए भी जानी जाती हैं।
एक्ट्रेस अपनी सादगी और ग्लैमरस लुक्स से फैंस के होश उड़ाती हैं। दिव्यांका के हर एक आउटफिट महिलाओं को इंस्पायर करता है।
40 की उम्र में भी दिव्यांका काफी हसीन लगती हैं। 40 प्लस महिलाएं पार्टी में खास और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो इन ड्रेसेज को कॉपी करें।
शादी फंक्शन के लिए सूट की तलाश में हैं, तो दिव्यांका की तरह ही शरारा सूट पहनकर महफिल की जान बन सकती हैं।
40 प्लस महिलाओं को साड़ी पहनना काफी पसंद होता है। अगर आप किसी खास मौके के लिए साड़ी सर्च कर रही हैं, तो ऐसी बॉर्डर वर्क साड़ी को ट्राई करें।
ऑफिस पार्टी में 40 प्लस महिलाएं दिव्यांका की तरह ही ब्लेजर सेट पहनें। यह आपको क्लासी और बॉसी लुक देगा।
दिव्यांका त्रिपाठी पीच कलर की अनारकली सूट में सादगी भरा लुक दे रही हैं। आप भी ऐसे सूट को अपने वॉडरोब में शामिल करें।
इन दिनों गाउन काफी ज्यादा ट्रेंड में है। महिलाएं ऐसे गाउन हर खास मौके पर स्टाइल करना पसंद करती हैं।
दिव्यांका की इन ड्रेसेज को पहनकर 40 प्लस महिलाएं खूबसूरत नजर आ सकती हैं। फैशन से जुड़ी तमाम खबरों को पढ़ते रहने के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ। All Images Credit: Instagram (@divyankatripathidahiya)