भारतीय पहलवान विनेश फोगाट आज किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं। विनेश फोगाट का नाम भारत के पहलवानों की लिस्ट में सबसे ऊपर है।
पेरिस ओलंपिक में विनेश सेमी फाइनल जीत कर फाइनल में पहुंच गई थी लेकिन कुछ ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से को डिसक्वालीफाई हो गई।
जिसके बाद अब विनेश फोगाट ने कुश्ती से संन्यास लेने का फैसला कर लिया है। इस बात से हर भारतीय दुखी है।
विनेश का कुश्ती से बहुत पुराना नाता है। विनेश फोगाट के चाचा महावीर सिंह फोगाट एक सम्मानित कोच और द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता हैं।
आज हम आपको बताएंगे कि विनेश फोगाट कितनी पढ़ी-लिखी हैं। विनेश का जन्म 25 अगस्त 1994 को भिवानी, हरियाणा में हुआ था।
विनेश फोगाट की शुरुआती पढ़ाई केसीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल से हुई है। विनेश पढ़ाई के साथ साथ खेल में भी माहिर थी।
स्कूल की पढ़ाई के बाद विनेश फोगाट ने महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है।
विनेश ने 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में अपना पहला बड़ा अंतरराष्ट्रीय खिताब जीता था। उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था और अपने करियर की शानदार शुरुआत की थी।