गुरुवार को भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा और आखिरी वनडे खेला गया। इस मैच में श्रीलंका ने जीत हासिल की।
श्रीलंका ने यह मैच भारत को 110 रन हराकर 2-0 से सीरीज से जीता। तकरीबन 27 साल बाद टीम को यह जीत नसीब हुई।
श्रीलंका की इस जीत में स्पिन गेंदबाज डुनिथ वेल्लालागे ने अहम भूमिका निभाई। वेल्लालागे ने पांच विकेट लिए।
इसके साथ वेल्लालागे ने अपने नाम एक अनोखा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। जिस रिकॉर्ड के चारों ओर चर्चे हो रहे हैं।
वेल्लालागे पहले स्पिनर बने, जिन्होंने भारत के खिलाफ एक से अधिक बार पांच से ज्यादा विकेट लेने का कमाल किया।
वेल्लालागे ने वो कर दिखाया जो बड़े-बड़े स्पिनर्स नहीं कर पाए। वेल्लालागे ने भारत के खिलाफ दो बार पांच विकेट लेने का कमाल किया।
पहली पार साल 2023 में कोलंबो में भी भारत के खिलाफ पांच विकेट चटकाए थे। यह देखना अपने आप में रोमांचक है।
ऐसे में देखना बाकी है कि वेल्लालागे और कितने रिकॉर्ड बनाते हैं। क्रिकेट से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com