विनेश फोगाट ने अपने नाम किए ये बड़े रिकॉर्ड


By Shradha Upadhyay08, Aug 2024 01:33 PMjagran.com

रेसलर विनेश फोगाट

भारत की बेटी रेसलर विनेश फोगाट पेरिस ओलंपिक में अपने शानदार प्रदर्शन के बावजूद गोल्ड से चूक गई। विनेश ओवरवेट होने के चलते फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाई।

संन्यास का एलान

29 साल की विनेश ने डिस्क्वालिफाई होने के 24 घंटे के भीतर संन्यास का फैसला ले लिया। उन्होंने अब कुश्ती को अलविदा करते हुए भावुक पोस्ट लिखा-'माँ कुश्ती मेरे से जीत गई मैं हार गई माफ करना आपका सपना मेरी हिम्मत सब टूट चुके इससे ज़्यादा ताकत नहीं रही अब' अलविदा कुश्ती 2001-2024

दर्ज किए बड़े रिकॉर्ड

वही विनेश फोगाट ने अपने अबतक के करियर में कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज कर देश का नाम रोशन किया। आज हम आपको उन्हीं की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं।

पहली भारतीय महिला

विनेश फोगाट ने ओलंपिक कुश्ती फाइनल में पहुंचकर पहली भारतीय महिला बनकर इतिहास रच दिया। यह भारत के लिए गौरवशाली पल था।

यूथ चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल

साल 2013 में विनेश ने यूथ रेसलिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। इसी साल उन्हें दिल्ली में आयोजित हुए एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप कांस्य पदक भी मिला था।

तीन-तीन गोल्ड मेडल

विनेश फोगाट कॉमनवेल्थ गेम्स लगातार तीन गोल्ड मेडल जीतने वाली भारत की पहली महिला रेसलर बनी थीं। इसके अलावा 2021 में उन्होंने एशियन गोल्ड मेडल भी हासिल किया था।

खेल पुरस्कार से सम्मानित

इसके अलावा विनेश को खेलों में शानदार प्रदर्शन के लिए भारत सरकार की ओर से साल 2016 में अर्जुन पुरस्कार और साल 2020 में राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जा चुका है।

लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स अवॉर्ड

साल 2019 में विनेश को वर्ल्ड के सबसे सर्वोच्च अवार्ड लॉरियस वर्ल्ड स्पोर्ट्स से सम्मानित किया गया था। इस अवार्ड को हासिल करने वाली वो पहली भारतीय एथलीट थीं।

खेलों से जुडी ऐसी ही खबरों को जानने के लिए बने रहें www.jagran.com के साथ