आज राष्ट्रीय दुग्ध दिवस है, यह हर साल 26 नवंबर को मनाया जाता है।
इसे पहली बार साल 2014 में मनाया गया था, इसका उद्देश्य दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देना और लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है साथ ही प्रोटीन समेत जरूरी पोषक तत्व भी पाए जाते हैं।
इसका श्रेय 'ऑपरेशन फ्लड' यानी श्वेत क्रांति डॉ वर्गीज कुरियन को जाता है, उन्होंने वर्ष 1970 में श्वेत क्रांति की शुरुआत की थी।
डॉ. वर्गीज कुरियन साल 1965 से लेकर 1998 तक National Dairy Development Board के अध्यक्ष बने रहे, इस दौरान उन्होंने दूध को देश के कोने-कोने तक पहुंचाने का प्रयास किया।
श्वेत क्रांति के जनक डॉ वर्गीज कुरियन का जन्मदिन 26 नवंबर को मनाया जाता है, उनके सम्मान में 26 नवंबर को राष्ट्रीय दुग्ध दिवस मनाया जाता है।
9 सितंबर 2012 को डॉ वर्गीज कुरियन का निधन हो गया।