होली पर राशि के अनुसार करें दान, होगा धन लाभ


By Mahak Singh03, Mar 2023 11:41 PMjagran.com

होली

कुछ ही दिनों में रंगों से भरी होली का त्योहार आने वाला है, इस त्योहार को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।

ज्योतिष शास्त्र

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशि के अनुसार होली के दिन दान करने से धन और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

राशि के अनुसार दान

आइए जानते हैं राशि के अनुसार किन चीजों का दान करना शुभ माना जाता है।

मेष राशि

मेष राशि के जातक इस दिन जरूरतमंदों को वस्त्र और गुड़ का दान करें, ऐसा करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोग होली के दिन जरूरतमंद को अन्न का दान करें, ऐसा करने से आपको जल्द ही सफलता मिलेगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के लोग होली के दिन खड़ी मूंग की दाल और हरा कपड़ा दान कर सकते हैं, ऐसा करने से धन में वृद्धि होती है।

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक जरूरतमंदों को चावल में मूंग मिलाकर जरूरतमंद को दान कर सकते हैं, ऐसा करने से करियर में जल्द ही सफलता मिलेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों को जरूरतमंदों को गेहूं का दान करना चाहिए, ऐसा करना लाभकारी माना जाता है।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातक इस दिन किसी जरूरतमंद को भोजन कराएं, ऐसा करने से धन लाभ हो सकता है।

तुला राशि

तुला राशि के जातक होली के दिन जरूरतमंदों को शक्कर या मिश्री का दान करें, ऐसा करने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों को होली के दिन मसूर की दाल का दान करना चाहिए, इससे ग्रह शांति में मदद मिलती है।

धनु राशि

धनु राशि के जातक किसी जरूरतमंद को चने की दाल या पीले वस्त्र का दान करें, ऐसा करने से धन और सफलता की प्राप्ति होती है।

मकर राशि

मकर राशि के लोगों को जरूरतमंदों को श्रीफल का दान करना चाहिए, ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के जातक होली के दिन किसी जरूरतमंद को कंबल का दान करें, ऐसा करने से काफी लाभ मिलता है।

मीन राशि

मीन राशि के जातक होली के दिन किसी जरूरतमंद को अन्न का दान करें, ऐसा करने से सफलता मिलेगी।