हर किसी की चाहत होती है की उसके जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानी ना आए और वह अपने परिवार के साथ सुखी जीवन व्यतीत करे।
अगर मेहनत करने के बाद भी धन की कमी बनी रहती है, तो यह वास्तु दोष का कारण हो सकता है।
ज्योतिष शास्त्र में गुलाब के कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर सुख-समृद्धि पाई जा सकती है।
शुक्रवार के दिन गुलाब के फूल पर कपूर का टुकड़ा जलाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करें, ऐसा करने से धन लाभ होगा।
11 मंगलवार बजरंगबली को 11 लाल गुलाब के फूल चढ़ाएं, ऐसा करने से आपकी मनोकामना पूरी होगी।
एक सफेद कपड़ा लें और उसके चारों ओर लाल गुलाब बांध दें फिर उसे जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से आपको परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।
अगर आप नौकरी की तलाश में हैं, तो लगातार 40 दिनों तक नंगे पैर हनुमान मंदिर जाएं और उन्हें लाल गुलाब का फूल चढ़ाएं जल्द ही आपको सफलता मिलेगी।