कुछ ही दिनों में रंगों से भरी होली का त्योहार आने वाला है, इस पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिलता है।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन कुछ चीजों का दान करने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
आइए जानते हैं कि होली के दिन किन चीजों का दान करना चाहिए।
होली के दिन गाय को चारा खिलाएं और उनकी सेवा करें, इससे आर्थिक तंगी दूर होगी।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार होली के दिन गरीबों को वस्त्र और मिठाई का दान करना चाहिए, इससे आर्थिक तंगी दूर होती है और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
होली के दिन गरीबों को अपने घर आमंत्रित करें और उन्हें आदरपूर्वक भोजन कराएं, ऐसा करने से मां अनपूर्णा की कृपा बनी रहेगी।
अगर आपमें सामर्थ्य है, तो आप होली के दिन सोना दान कर सकते हैं, ऐसा करने से कई परेशानियां दूर हो जाती हैं।