इन लोगों को नहीं देखना चाहिए होलिका दहन


By Mahak Singh03, Mar 2023 05:52 PMjagran.com

होली

भारत में होली बहुत धूमधाम से मनाई जाती है और इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है।

होलिका दहन

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार कुछ लोगों को होलिका दहन नहीं देखना चाहिए, इसका अशुभ प्रभाव पड़ता है।

अग्नि

आइए जानते हैं किन लोगों को होलिका दहन की अग्नि नहीं देखनी चाहिए।

गर्भवती महिलाएं

गर्भवती महिलाओं को होलिका की अग्नि नहीं देखनी चाहिए, इससे गर्भ में पल रहे बच्चे पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

नवविवाहित स्त्री

नवविवाहित महिलाओं को भूलकर भी होलिका की अग्नि नहीं देखना चाहिए, इससे उनके वैवाहिक जीवन पर अशुभ प्रभाव पड़ता है।

सास-बहू

मान्यताओं के अनुसार सास-बहू को एक साथ होलिका दहन नहीं देखना चाहिए, इससे रिश्ते में दरार आ जाती है।

नवजात शिशु

मान्यताओं के अनुसार होलिका दहन की जगह पर भूल से भी नवजात शिशु को नहीं ले जाना चाहिए, यह बहुत ही अशुभ माना जाता है।

अध्यात्म से जुड़ी ऐसी और खबरें पढ़ने के लिए जुड़े रहें Jagran.com के साथ