Diabetes के मरीज खूब खाएं ये 5 सब्जियां, रहेंगे हेल्दी


By Ashish Mishra19, Apr 2024 10:00 PMjagran.com

डायबिटीज के मरीज

आज के समय अक्सर लोग डायबिटीज की समस्या का सामना कर रहे हैं। ऐसे लोगों को खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए।

खानपान पर ध्यान देना

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खानपान पर ध्यान देना चाहिए। खानपान और लाइफस्टाइल में बदलाव होने पर कई तरह की समस्याएं होने लगती हैं।

डायबिटीज के मरीज खाएं ये सब्जियां

अगर आप डायबिटीज की समस्या का सामना कर रहें तो सब्जियों का सेवन जरूर करें। कुछ सब्जियां ऐसी हैं जो डायबिटीज में फायदेमंद होती हैं।

करेला खाएं

यह स्वाद में बेहद कड़वा होता है। करेला डायबिटीज के मरीजों के लिए रामबाण से कम नहीं है। इसमें पॉलीपेप्टाइड-पी होता है जो डायबिटीज को कंट्रोल रखता है।

मूली का सेवन करें

इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। मूली में पाया जाने वाला बीटा-कैरोटिन और विटामिन-सी डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होता है।

पालक खाएं

हरी पत्तेदार सब्जियां हेल्थ के लिए लाभकारी होती हैं। इसमें विटामिन-ए, विटामिन-सी, फोलेट और फाइबर शर्करा के स्तर को कम करता है।

ब्रोकली का सेवन करें

यह सब्जी विटामिन-के और फोलेट से भरपूर होती है। ब्रोकली शर्करा को नियंत्रित करने में मददगार है। डायबिटीज मरीजों के लिए ब्रोकली सबसे बेस्ट सब्जी है।

लौकी को डाइट में शामिल करें

इसमें ग्लूकोज की मात्रा कम होती है, इसे डाइट में शामिल करने से डायबिटीज की समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ ही शरीर भी हाइड्रेट रहता है।

पढ़ते रहें

शरीर को हेल्दी रखने के लिए खाए जाने वाले पोषक युक्त चीजों के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ

घर में किस जगह कैंची रखनी चाहिए? जानें