इन वास्तु टिप्स का करें पालन, नहीं होंगे बीमार


By Amrendra Kumar Yadav23, Aug 2024 08:00 AMjagran.com

वास्तु शास्त्र के नियम

वास्तु शास्त्र में बहुत सारे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

नियमों की न करें अनदेखी

वहीं, इन नियमों की अनदेखी करने से वास्तु दोष लगता है और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

अपनाएं ये वास्तु टिप्स

अपनाएं ये वास्तु टिप्स ऐसे में कुछ ऐसी वास्तु टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनको अपनाने से स्वास्थ्य सही रहता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है।

घर में रखें तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी का पौधा बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे घर में लगाने से खुशहाली आती है और स्वास्थ्य सही रहता है।

ईशान कोण में लगाएं यह पौधा

इसे ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में पौधा लगाने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।

रसोई घर में चूल्हे की दिशा

रसोई घर में चूल्हे की दिशा का भी अत्यधिक ध्यान रखना चाहिए। इसके लिए सही दिशा आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व मानी गई है।

किचन से न सटा हो बाथरूम

इसके साथ ही इस बात का भी विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए, बाथरूम किचन से सटा हुआ न हो। वहींं, किचनन की खिड़की पूर्व दिशा में होनी चाहिए।

दक्षिण दिशा की ओर हो सिर

सोते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए कि आपका सिर दक्षिण दिशा में होना चाहिए। सोते समय इस दिशा में कभी भी पैर नहीं करने चाहिए।

घर में इन वास्तु नियमों का पालन करना चाहिए। वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM