सभी लोगों को धन की चाहत होती है, जिससे उनके कार्य पूरे हो सकें और लोग धन कमाने के बहुत मेहनत भी करते हैं।
कई बार बहुत कमाने के बाद भी हाथ में पैसा नहीं रुकता और धन संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसका कारण वास्तु दोष भी हो सकता है।
ऐसे में कुछ वास्तु उपायों के बारे में बताएंगे, जिनको करने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है। इन उपायों को करने से वास्तु दोष दूर होता है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
घर में रोज मुख्य द्वार पर रोजाना शाम में दीपक जलाएं, इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।
दीपक को ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। घर मुख्य द्वार पर दीपक जलाते समय इस बात का ध्यान रखें कि दीपक दाईं और रखा हो।
वहीं, आर्थिक तरक्की के लिए तिजोरी को उत्तर दिशा में रखना चाहिए। इस दिशा में कुबेर देवता और माता लक्ष्मी का वास होता है।
इस दिशा में तिजोरी रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कर्ज की समस्या से भी छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही धन लाभ होता है।
वहीं, घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में एक्वेरियम रखना चाहिए। इस स्थान को हमेशा साफ-सुथरा रखें, क्योंकि इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है।
धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा पाने के लिए इन वास्तु टिप्स का पालन करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com