Aaj ka Rashifal: इन 5 राशियों होगा कार्य में नुकसान, बिगड़ेंगे काम


By Ashish Mishra09, Jul 2024 08:51 AMjagran.com

काम में नुकसान का सामना करना

आज के दिन कई राशि के जातकों को कार्य में असफलता का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, कई जातकों को धन लाभ भी होगा।

मेष राशिफल

आज कुछ समस्याओं के चलते आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। काम की अधिकता के कारण शारीरिक थकावट महसूस होगी। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा जोखिम आज न उठाएं।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। कार्य की अधिकता के कारण भागदौड़ अत्यधिक करना पड़ेगी, परंतु दिन अच्छा रहने वाला है। कहीं से बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है।

मिथुन राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आज आप अपनी लाइफ में ले सकते हैं, जिसका अच्छा परिणाम आगामी समय में प्राप्त होगा। कई लोगों के काम बिगड़ सकते हैं।

कर्क राशिफल

आज व्यापार-व्यवसाय में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। साथ ही कोई बड़ी धन हानि आज हो सकती है। कोई भी लेन-देन सोच समझ कर करें। किसी अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार में न दें।

सिंह राशिफल

आज आप सेहत को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं, जिस कारण शारीरिक थकावट महसूस हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा परिवर्तन न करें। इसके अलावा, धन से जुड़ी समस्या हो सकती है।

कन्या राशिफल

आज आप कोई नया कार्य शुरू करने का मन में विचार बना सकते हैं। इस बात को अपने मित्रों और परिवार के लोगों से शेयर करने से आपको बड़ी आर्थिक मदद मिल सकती है। साथ ही आपका प्रयास सफल होगा।

तुला राशिफल

आज आप अपने परिवार के किसी डिसीजन से बहुत परेशान रह सकते हैं। इस डिसीजन का आप पर बुरा असर पड़ सकता है। साथ ही नौकरी आदि में बड़े अधिकारियों से विवाद हो सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा।

वृश्चिक राशिफल

आज आप किसी बड़ी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा आदि में अपने सामान की हिफाजत करें, नहीं तो बड़ा नुकसान हो सकता है। यात्रा में बाहर के खानपान से मौसमी बीमारियों की चपेट में आप आ सकते हैं।

धनु राशिफल

आज कुछ सामाजिक विवाद के कारण आप अपने ऊपर दबाव महसूस कर सकते हैं। गलती ना होने पर भी आपके ऊपर आरोप लगाया जा सकता है। सावधान और सतर्क रहें।

मकर राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। कोई पुराना रुका हुआ काम आज पूरा हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ राशिफल

आज आप का दिन अच्छा रहने वाला है। आपका रुका हुआ धन आज आपको वापस मिल सकता है, जिस कारण आपके व्यापार-व्यवसाय में लाभ का योग बनेगा। साथ ही कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं।

मीन राशिफल

आज आप स्वस्थ को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। मौसम के हिसाब से सेहत बिगड़ सकती है। परिवार में पत्नी और बच्चों के स्वास्थ्य में भी गिरावट महसूस होगी।

पढ़ते रहें

रोजाना राशिफल के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ