आर्थिक तंगी होगी दूर, अपनाएं ये वास्तु टिप्स


By Amrendra Kumar Yadav19, Aug 2024 04:34 PMjagran.com

आर्थिक तंगी का सामना

कई बार बहुत परिश्रम करने के बाद भी लोगों के हाथ में पैसा नहीं टिकता है। इस वजह से उन्हें कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है।

हो सकते हैं वास्तु कारण

हालांकि इसके पीछे कुछ वास्तु कारण हो सकते हैं। ऐसे में कुछ उपायों के बारे में बताएंगे, जिनसे वास्तु दोष को दूर किया जा सके। इन उपायों को करने से धन की कमी नहीं होती है।

पूजा के समय जलाएं दीपक

वास्तु नियमों के अनुसार, पूजा-पाठ के समय दीपक जलाना बहुत शुभ माना जाता है। दीपक जलाने से माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है।

ऑफिस में हल्के रंग का इस्तेमाल करें

ऑफिस में हल्के रंगों का इस्तेमाल करें। इसके लिए सफेद, क्रीम कलर बहुत अच्छा माना गया है। ये रंग सफलता दिलाने में मदद करते हैं।

बिजनेस के क्षेत्र में मिलती है सफलता

इन रंगों का इस्तेमाल करने से बिजनेस के क्षेत्र में सफलता मिलती है। हल्के रंगों का इस्तेमाल करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

एकाक्षी नारियल अर्पित करें

भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करते समय एकाक्षी नारियल अर्पित करना चाहिए। इसके बाद लाल कपड़े में लपेटकर इसे तिजोरी में रखें।

आर्थिक तंगी से छुटकारा

यह उपाय करने से आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है। इसके साथ ही धन प्राप्ति के नए अवसर प्राप्त होते हैं।

उत्तर दिशा में रखें धन

घर की उत्तर दिशा में धन रखना चाहिए। इस दिशा में माता लक्ष्मी और कुबेर जी का वास माना जाता है। इस दिशा में धन रखने से कर्ज से छुटकारा मिलता है।

आर्थिक तंगी से छुटकारा पाने के लिए इन टिप्स का पालन कर सकते हैं। वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM