वास्तु के अनुसार, घर में रखी सभी चीजों का अपना एक विशेष कारण होता है।
वास्तु के अनुसार, कुछ चीजों का किचन में रखने की मनाही होती है। जो कि आपको बीमार कर सकती हैं।
किचन में कभी भी दवाइयों को नहीं रखना चाहिए, इससे स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
वास्तु के अनुसार घर में टूटे बर्तन नहीं रखने चाहिए। इससे मां अन्नपूर्णा नाराज हो सकती है।
ऐसा माना जाता है कि किचन में झाड़ू रखने से सेहत प्रभावित होती है। साथ घर में अन्न की कमी भी होती है।
किचन में शीशा लगाना वास्तु शास्त्र में अशुभ संकेत माना जाता है।