इसमें व्यक्ति के मूलांक के बारे में विस्तार से बताया गया है। आइए जानते हैं कि मूलांक 2 वाले व्यक्तियों के अंदर कौन से गुण होते हैं?
जिन व्यक्तियों के जन्मतिथि मालूम होती है उनका मूलांक आसानी से निकाला जा सकता है। इससे उस व्यक्ति के भाग्य का भी निर्धारण किया जा सकता है।
जिन लोगों का जन्म महीने की 02, 11, 20 और 29 तारीख को हुआ होता है उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक के लोगों के अंदर सोचने-समझने की क्षमता ज्यादा होती है।
अपनी सकारात्मक सोच के चलते मन के धनी होते हैं। ये लोग काफी कोमल और शांत स्वभाव के होते हैं। दूसरे लोग जीवन में कुछ अच्छा करने के लिए इन व्यक्तियों से सीख ले सकते हैं।
इस मूलांक के लोगों का स्वामी चंद्रमा ग्रह है। चंद्रमा मन को शांत और शीतल बनाए रखने में मददगार है। जिसके चलते इस मूलांक के लोग काफी शांत स्वभाव के होते हैं।
इस मूलांक के लोग दूसरों से पक्की दोस्ती करते हैं। ये लोग जो बात कहते हैं उसे करके दिखाते हैं। ये लोग दूसरे सुख-दुख आसानी समझ लेते हैं और उनकी सहायता करते हैं।
जिन लोगों का मूलांक 2 होता है उन्हें शिव जी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है और सफलता के योग बनते हैं।
मूलांक 2 के लोगों को चिकित्सा, लेखन, अभिनय, पशुपालन और नृत्य जैसे क्षेत्रों में करियर बनाना चाहिए। इन क्षेत्रों में अपार सफलता मिलने की संभावना होती है।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ