वास्तु के ये 5 उपाय करने से होती है बरकत


By Ashish Mishra17, Jun 2025 01:00 PMjagran.com

धन की कमी

कई लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि वास्तु के किन उपायों को करने से बरकत होती है?

वास्तु शास्त्र

इस शास्त्र में कई ऐसे उपाय के बारे में बताया गया है, जिसे करने से धन की कमी दूर होने लगती है। इसके साथ ही, तरक्की के योग बनते हैं।

बरकत के लिए वास्तु के उपाय

अगर आप कंगाली का सामना कर रहे हैं, तो वास्तु के उपाय करें। इन उपायों को करने से जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

तुलसी का पौधा लगाएं

इस पौधे में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। घर में तुलसी का पौधा लगाने से धन लाभ के योग बनते हैं और भाग्योदय होता है।

इस दिशा में तिजोरी रखें

वास्तु के अनुसार, घर की दक्षिण दिशा में तिजोरी रखना चाहिए और उसका मुंह उत्तर दिशा में खुले। इससे आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है।

घर में कपूर जलाएं

कंगाली से बचने के लिए घर में कपूर जलाना शुभ होता है। इससे नकारात्मक ऊर्जा के साथ धन की कमी भी दूर होने लगती है।

मुख्य द्वार पर दीपक जलाएं

वास्तु के अनुसार, शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए। इससे लक्ष्मी और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।

फव्वारा लगाएं

घर की उत्तर-पूर्व दिशा में देवी-देवताओं का वास रहता है। इस दिशा में फव्वारा लगाने से घर में बरकत होने लगती है और आसपास का वातावरण भी शुद्ध रहता है।

पढ़ते रहें

धन के लिए उपाय के बारे में जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ