वास्तु शास्त्र में चीजों को रखने की दिशा बताई गई है। इनका पालन न करने पर वास्तु दोष लग सकता है।
घर में घड़ी के लिए भी वास्तु में दिशा बताई गई है। इस दिशा में घड़ी नहीं लगाने से घर में आर्थिक, मानसिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
घर में घड़ी पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में घड़ी लगाना शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा में भी घड़ी लगाई जा सकती है।
पश्चिम दिशा में घड़ी की दिशा नहीं रखनी चाहिए, यदि इस दिशा में घड़ी लगानी पड़े तो गोल घड़ी लगाएं।
दक्षिण दिशा में घड़ी की दिशा कभी भी नहीं रखनी चाहिए, इससे घर व ऑफिस में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
घर में कभी भी टूटी घड़ी न रखें, इसे दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। टूटी घड़ी रखने पर घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
वास्तु में बताए नियमों के अनुसार, घड़ी का रंग हल्का होना चाहिए। गहरे रंग की घड़ी घर में नहीं लगानी चाहिए।
घड़ी को दरवाजे के ऊपर नहीं लगाना चाहिए तथा घड़ी का समय हमेशा सही रखें। सुइयां आगे या पीछे नहीं होनी चाहिए।
वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com