हिमाचल प्रदेश को देवभूमि के नाम से भी जाना जाता है। हिमाचल में एक मंदिर है जहां पर भगवान शिव और पार्वती का मिलन होता है। आइए जानते हैं कि यह कौन सा मंदिर है?
हिमाचल प्रदेश के कागड़ा जिले में स्थित महादेव का रहस्यमयी मंदिर है। यहां पर भगवान शिव की 8 फुट की शिवलिंग स्थापित है।
यह मंदिर अपने रहस्य को लेकर दुनियाभर में फेमस है। इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग अष्टकोणीय है।
काठगढ़ महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग दुनिया का एकमात्र शिवलिंग है। यह दो भागों में विभाजित है। इसके एक भाग को शिव तो दूसरे को पार्वती मानकर पूजा की जाती है।
मंदिर में विभाजित शिवलिंग को अर्द्धनारीश्वर शिवलिंग कहा जाता है। सर्दी के मौसम में विभाजित हुई शिवलिंग करीब आ जाती है।
ऐसा कहा जाता है कि महाराजा रणजीत सिंह को को यह स्थल काफी प्रिय था। उन्होंने अपने शासनकाल में इस मंदिर का विस्तार किया।
शुभ कार्य के दौरान काठगढ़ मंदिर के समीप स्थित कुएं के जल का प्रयोग किया जाता था।
काठगढ़ महादेव मंदिर भगवान राम के भ्राता भरत को काफी प्रिय था। जब भी ननिहाल जाते थे तो इस मंदिर में जरूर पूजा करते थे।
आध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ