तुलसी की ऐसे करें पूजा, होगा कष्ट मुक्त जीवन


By Farhan Khan13, Jul 2023 05:18 PMjagran.com

तुलसी की पूजा

कामिका एकादशी के दिन विधि विधान से तुलसी की पूजा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक को सौभाग्य की प्राप्ति होती है।  

नियम

ऐसे में आइए तुलसी से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण वास्तु नियम के बारे में जानते हैं, जिनका हर हाल में पालन करना चाहिए।

साफ-सफाई

तुलसी को किसी भी अपवित्र स्थान पर नहीं रखना चाहिए। साथ ही तुलसी पौधे के आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

सकारात्मक ऊर्जा

ऐसा करने से घर-परिवार में सकारात्मक ऊर्जा का संचार निरंतर बना रहता है और बरकत होती है।

उत्तर-पूर्व दिशा

तुलसी के पौधे को हर समय घर के ईशान कोण अर्थात उत्तर-पूर्व दिशा में ही रखना चाहिए। पूर्व दिशा या उत्तर दिशा भी उपयुक्त मानी जाती है।

शुक्रवार

घर या बगीचे में तुलसी का पौधा लगाने के लिए शुक्रवार, शनिवार या गुरुवार का दिन बहुत उपयुक्त है।

भगवान विष्णु क्रोधित

तुलसी के पौधे को एकादशी अथवा रविवार के दिन भूलकर नहीं छूना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु क्रोधित हो सकते हैं।

मुरझाए हुए तुलसी

घर के बगीचे में मुरझाए हुए तुलसी के पौधे को नहीं रखना चाहिए। ऐसा होना अशुभ माना जाता है।

पढ़ते रहें

आध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com