वास्तु शास्त्र में दिशाओं को महत्वपूर्ण माना जाता है। ऐसे में घर में रखी हर चीज वास्तु के अनुसार ही रखनी चाहिए।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि घर की छत पर कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए। इन चीजों के छत पर रखे होने से परिवार पर बुरा असर होता है।
बहुत से लोग घर की छत पर कूड़ा आदि रखते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं है।
इसके अलावा छत पर पुरानी रद्दी और कागज रखना भी अशुभ प्रभाव डालता है। इस तरह देवी लक्ष्मी की नाराजगी का भी सामना करना पड़ सकता है।
ऐसे में व्यक्ति को पैसों से जुड़ी समस्याएं आने लगती हैं। आगे से अपनी छत पर भूलकर भी कूड़ा या पुरान रद्दी न रखें।
अगर छत पर पेड़-पौधे हैं, तो ध्यान रखें कि खराब पेड़-पौधे जिन पर दूध मिट्टी जमा हो गई हो, उन्हें छत पर बिल्कुल भी न रखें।
आपको छत पर लगाए जाने वाले पेड़-पौधों पर विशेष ध्यान देना चाहिए। जो वास्तु की दृष्टि से बेहद जरूरी है।
ऐसा माना जाता है कि आपको छत पर झाड़ू, जंग लगा लोहा, टूटी हुई लकड़ी आदि चीजों को संग्रहित करने से बचना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।
ऐसे में घर की छत पर इन चीजों को भूलकर भी न रखें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com