सुबह मोर का पंख देखने से खुल सकता है भाग्य, जानें कैसे


By Farhan Khan20, Dec 2023 01:02 PMjagran.com

मोर पंख

वास्तु शास्त्र में माना गया है कि मोर पंख को घर में रखने से व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं से निजात मिल सकती है। साथ ही इससे वास्तु दोष भी दूर होता है।

सुबह के समय मोर पंख दिखना

यदि आपको सुबह के समय मोर पंख दिखाई देता है तो यह आपके लिए एक खास संकेत हो सकता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।

सकारात्मक बदलाव

यदि आपको सुबह-सुबह मोर पंख दिख जाता है तो इसका अर्थ है कि आपको जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।

ऑफिस जाते समय मोर पंख दिखना

यदि किसी ऑफिस जाने वाले व्यक्ति को सुबह के समय मोर पंख दिखाई देता है, तो यह भी बहुत ही खास संकेत होता है।

कार्यक्षेत्र में सफलता

इसका अर्थ है कि कार्यक्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। इसका एक अर्थ यह भी हो सकता है कि आप जीवन में कोई बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर सकते हैं।

अपने पास रखें

अगर आपको चलते-फिरते मोर पंख दिख जाए तो इसे नजरअंदाज न करें। इसे तुरंत उठाकर साफ करके अपने पास रख लें।

घर की पूर्व दिशा में रखें

आप इस मोर पंख को अपने घर की पूर्व दिशा में रख सकते हैं या फिर दीवार पर भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा घर से दूर बनी रहती है।

अचानक मोर दिखना

आपके घर में सुबह अचानक मोर आ जाए तो इसका अर्थ है कि आपकी किस्मत चमकने वाली है या भाग्योदय होने वाला है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com