साल 2023 का आखिरी महीना चल रहा है, 2024 के आगमन के लिए लोग तैयारियां कर रहे हैं। नए साल की शुरुआत में इन वास्तु टिप्स का ध्यान रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र में प्रत्येक चीज को किस दिशा में रखें, यह बताया गया है। ऐसी ही कुछ चीजों के बारे में बताएंगे।
इन चीजों को सही से रखने पर घर में सुख-समृद्धि आती है। इन चीजों को सही दिशा में रखने पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
उत्तर दिशा में देवताओं का वास होता है। घर में तिजोरी को उत्तर दिशा में रखें। ऐसा करने से धन संबंधी समस्याएं नहीं होती है।
घर में फर्नीचर बदलने का सोच रहे हैं तो गोल फर्नीचर लाएं, गोल किनारों वाला फर्नीचर बहुत शुभ माना जाता है।
ईशान कोण बहुत शुभ दिशा मानी जाती है, इस दिशा में एक्वेरियम रखना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
घर की दीवारों पर बड़े हंस की तस्वीर लगाएं, ऐसा करना बहुत शुभ माना जाता है। इससे घर में पॉजिटिविटी आती है और धन की समस्या दूर होती है।
घर में अलमारी रखते समय ध्यान रहे कि इसका मुंह उत्तर दिशा में होना चाहिए। अलमारी को रखते समय उसे दीवार से सटाकर रखना चाहिए।
वास्तु से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM