Aaj Ka Rashifal: इन 5 राशियों को मिलेगा शुभ समाचार


By Farhan Khan20, Dec 2023 08:20 AMjagran.com

मेष राशिफल

आज का दिन अच्छा रहेगा, आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। आज कार्यक्षेत्र में वातावरण आपके अनुकूल रहेगा।

वृषभ राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा कार्यक्षेत्र में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आप कोई पुराना कार्य छोड़ सकते हैं। किसी नए कार्य की शुभारंभ और लंबी पार्टनरशिप कार्यक्षेत्र में हो सकती है।

मिथुन राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। आज किसी कार्य विशेष के लिए बाहरी यात्रा पर जा सकते हैं, हालांकि कार्य के पूर्ण होने में संदेह है।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आप और आपका परिवार मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकता है।

सिंह राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप जिस कार्य के विषय में पिछले कुछ दिनों से विचार कर रहे हैं, आज आपका वह कार्य पूर्ण होने वाला है।

कन्या राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी आर्थिक लाभ से आज आप और आपका परिवार लाभान्वित होने वाला है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

तुला राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा, किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशिफल

आज का दिन आपका सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे, किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात सफलता का मार्ग खोलेगी। आप कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं।

धनु राशिफल

आज आप परिवार में किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं, जिससे परिवार में मतभेद दूर होकर आपसी सामंजस्य से बढ़ेगा।

मकर राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा देने वाला है। कोई पुराना रुका हुआ काम आज आपका पूरा हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण बिगड़ सकता है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका अपने मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी।