Vastu Tips: मनी प्लांट लगाते समय न करें ये गलतियां


By Shivani Singh08, Aug 2022 03:27 PMjagran.com

मनी प्लांट लाता है सुख-समृद्धि

मनी प्लांट को धन संपत्ति के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इसलिए लोग इसे घर और दफ्तर दोनों में लगाते हैं।

इस दिशा में न लगाएं मनी प्लांट

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को कभी भी उत्तर-पूर्व दिशा में न लगाएं। इस दिशा में लगाने से आर्थिक नुकसान होता है।

इस दिशा में लगाना बेस्ट

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्ण दिशा में लगाना शुभ है। क्योंकि इस दिशा के देवता श्रीगणेश है।

जमीन में न छुएं मनी प्लांट

मनी प्लांट की बढ़ती हुई बेल वृद्धि और समृद्धि का प्रतीक हैं। इसलिए इसे जमीन को छूने नहीं देना चाहिए।

सूखने न दें मनी प्लांट

सूखा मनी प्लांट दुर्भाग्य का प्रतीक है। यह आर्थिक स्थिति को प्रभावित करता है। इसलिए सूखे हुए मनी प्लांट को तुरंत हटा दें।

मनी प्लांट रखें घर के अंदर

मनी प्लांट को घर के बाहर लगाना शुभ नहीं होता है। क्योंकि यह धूप में सूख जाता है और बढ़ता नहीं है। ऐसे में पौधे का रुका हुआ विकास अशुभ होता है।

किसी दूसरे को न दें मनी प्लांट

वास्तु के अनुसार मनी प्लांट किसी दूसरों को नहीं देना चाहिए। ऐसा करने से शुक्र ग्रह क्रोधित हो जाते हैं।

मनी प्लांट में ऐसे दें पानी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट में पानी देते समय उसमें थोड़ा सा दूध मिला लें। ऐसा करने से मनी प्लांट तेजी से बढ़ेगा और घर सुख-समृद्धि आएगी।