वास्तु शास्त्र के अनुसार हर वस्तु को एक निश्चित दिशा में रखने से घर में सकारात्मकता ऊर्जा बनी रहती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में खुशहाली बनी रहती है।
ऐसे में आप अपने मुख्य द्वार के लिए ये वास्तु टिप्स अपना सकते हैं, जिनकी मदद से व्यक्ति को काफी हद तक धन संबंधी समस्याओं से निजात मिल सकती है।
घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए। क्योंकि गंदे स्थान पर मां लक्ष्मी का वास नहीं होता। इससे घर में सुख-संपन्नता बनी रहती है।
हिंदू धर्म में झाड़ू को भी बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। ऐसे में झाड़ू को कभी भी मुख्य द्वार पर नहीं रखना चाहिए।
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि जूते-चप्पल को भी मुख्य द्वार के पास नहीं रखना चाहिए और न ही मुख्य द्वार पर कूड़ेदान रखें।
मुख्य द्वार पर बिजली के खंभे या तार आदि नहीं होने चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे शुभ नहीं माना गया।
आपके मुख्य द्वार पर कांटेदार पौधे न हों। क्योंकि वास्तु शास्त्र के अनुसार ये पौधे आपके रिश्ते में दरार का कारण बन सकते हैं।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com