भगवान श्री कृष्ण के अनुसार बुरी हैं ये आदतें


By Farhan Khan28, Oct 2023 05:22 PMjagran.com

भगवद गीता

हिंदू धर्म में भगवद गीता को एक बहुत ही पवित्र ग्रंथ माना गया है। गीता में मनुष्य को अपने जीवन की लगभग हर समस्या का हल मिल सकता है।

बुरी आदतें

भगवत गीता में भगवान श्री कृष्ण ने व्यक्ति की कुछ ऐसी आदतों के बारे में बताया है, जो उसे आगे बढ़ाने और सफलता बनने से रोकती हैं।

आज ही छोड़े

ऐसे में आइए कुछ ऐसी ही आदतों के बारे में जानते हैं, जिन्हें व्यक्ति को तुरंत छोड़ देना चाहिए। वरना व्यक्ति का बुरा समय शुरू हो सकता है।

तुलना करना

कई लोगों की हालत होती है कि वह हर समय अपनी तुलना दूसरों से करते रहते हैं। ऐसा करने से व्यक्ति अपनी मेहनत और लक्ष्य से भटक जाता है, जिस कारण उसे सफलता की प्राप्ति नहीं होती है।

बातें दूसरे से छुपाना  

कुछ लोगों की आदत होती है कि वह हर बात को दूसरों से छुपा कर रखते हैं या किसी से अपनी खुशियां बांटना पसंद नहीं करते।

सफल नहीं हो पाते

भगवान श्री कृष्ण ऐसी आदतों के बारे में कहते हैं कि व्यक्ति की यह आदत भी उसे सफल बनने से रोकती। जितना खुशियां बांटेंगे उतनी ही बढ़ेगी।

छोटे-छोटे लक्ष्य

किसी भी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति से पहले छोटे-छोटे लक्ष्य बनाकर उन्हें पूरा करते हुए बड़े लक्ष्य की ओर जाना चाहिए।

असफलता की राह पर

कुछ लोगों को थोड़े समय में ही बड़ी सफलता पाने की इच्छा होती है। भगवान श्री कृष्ण ने व्यक्ति की इस आदत को सफलता के मार्ग में बाधा बताया है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com