रसोई घर में मां लक्ष्मी का वास माना जाता है और कहते हैं कि रसोई में की गई छोटी सी गलती से मां लक्ष्मी को नाराज कर सकती है। जिनका खासतौर से ख्याल रखना चाहिए।
वास्तु के अनुसार भी रसोई घर के कुछ नियम होते हैं जिनका पालन करने से जातक को कई लाभ होते हैं। रसोई घर में रोटी बनाते समय सबसे महत्वपूर्ण तवा होता है। ऐसे में आइए तवा से जुड़ी कुछ अहम बातें जानें।
जब तवे का उपयोग नहीं करना हो तो उसे सीधा कहीं पर रखें। वास्तु के अनुसार उल्टा तवा आपको कई परेशानियों में डाल सकता है। यहां तक कि धोने के बाद भी तवा हमेशा सीधा ही रखना चाहिए।
कभी भी गर्म तवे पर पानी नहीं डालना चाहिए। वास्तु के अनुसार गर्म तवे पर पानी डालने जो छन्न की आवाज आती है वह घर में नकारात्मकता लेकर आती है। साथ ही घर के सदस्यों के जीवन में परेशानियां बढ़ा सकती है।
तवा कभी उल्टा नहीं रखना चाहिए लेकिन इसके साथ ही इसे रखने की सही दिशा भी पता होनी चाहिए। वास्तु के अनुसार रोटी बनाने के बाद तवे को खाना बनाने की जगह पर बाईं ओर रखना चाहिए।
कहते हैं कि रसोई में मां लक्ष्मी का वास होता है और रोटी बनाते समय सबसे पहले गाय व देवताओं के नाम की रोटी निकाली जाती है।
ऐसे में गंदा तवा उपयोग नहीं करना चाहिए। बल्कि तवे को हमेशा धोकर उपयोग करें। साथ ही उस पर थोड़ा सा नमक छिड़क लें। इससे राहु का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता।
अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com