ये वास्तु टिप्स अपनाने से रिश्ता रहेगा मधुर


By Farhan Khan22, Apr 2024 12:00 PMjagran.com

पति-पत्नी का रिश्ता

पति-पत्नी का रिश्ता एक ऐसा रिश्ता होता है, जिसमें प्यार के साथ-साथ तकरार भी होती है. लेकिन बेवजह तकरार और झगड़ा आपके जीवन को नर्क बना देता है।

वैवाहिक जीवन सुखी

इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए वास्तु शास्त्र में कई सरल उपाय बताए गए हैं, जिनका पालन करने से आपका वैवाहिक जीवन सुखी और खुशियों से भरा हो सकता है।

मधुरता के लिए करें ये उपाय

ऐसे में आज हम आपको उन उपायों के बारे में बताएंगे, जिससे आप पति-पत्नी के रिश्ते को मधुरता में बदल सकते हैं। आइए इसके बारे में जानें।

बेडरूम की दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस बेडरूम में पति-पत्नी सोते हैं, वह हमेशा दक्षिण दिशा में बना होना चाहिए। रिश्तों में मिठास के लिए बेडरूम में हल्के रंगों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

लकड़ी के बेड पर सोए

पति-पत्नी को हमेशा लकड़ी के बने बेड पर सोना चाहिए और सोते समय अपना सिर दक्षिण दिशा में रखना चाहिए।

बेडरूम में ना रखें ये चीजें

पति-पत्नी को अपने बेडरूम में ऐसी तस्वीरों को लगाने से बचना चाहिए, जो हिंसात्मक हों या महाभारत से संबंधित हों। इन चीजों का वैवाहिक जीवन पर बुरा असर देखने को मिलता है।

बेडरूम में लगाएं ये तस्वीरें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, पति-पत्नी को अपने बेडरूम में राधा कृष्ण की तस्वीर लगानी चाहिए. उसके अलावा लव बर्ड्स या फिर हंस के जोड़े की तस्वीर लगा सकते हैं।

प्यार बढ़ेगा

बेडरूम में पति-पत्नी अपनी तस्वीर भी लगा सकते हैं। इससे आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा और प्यार हमेशा बना ही रहेगा।

अगर आपके रिश्ते में भी कड़वाहट या टकराहट रहती है तो ये उपाय जरूर अपनाएं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com

Kamada Ekadashi कब है? जानें शुभ मुहूर्त