Navratri में अपनाएं ये वास्तु टिप्स, मां दुर्गा की बरसेगी कृपा


By Amrendra Kumar Yadav05, Apr 2024 08:00 AMjagran.com

नवरात्रि की शुरुआत

हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व का विशेष महत्व है, इस बार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है और 17 अप्रैल को इसका समापन हो रहा है।

व्रत का पालन

नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के 9 अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है, नवरात्रि के दिनों में वास्तु के कुछ नियमों का पालन करना चाहिए, इससे माता रानी की कृपा प्राप्त होगी और सुख-समृद्धि आएगी।

इस दिशा में रखें मां दुर्गा की प्रतिमा

नवरात्रि में मां दुर्गा की तस्वीर स्थापित कर रहे हैं तो इसे उत्तर या फिर पश्चिम दिशा में रखें, ये दोनों दिशाएं मां दुर्गा को पसंद हैं।

दक्षिण दिशा में बिल्कुल न रखें तस्वीर

वहीं दक्षिण दिशा में मां दुर्गा की तस्वीर बिल्कुल भी नहीं रखनी चाहिए, ऐसा करने से नेगेटिविटी बढ़ती है और वास्तु दोष का सामना करना पड़ता है।

पूजा की दिशा

पूजा करते समय साधक के मुख की दिशा पूर्व या फिर दक्षिण होनी चाहिए। पूर्व की ओर मुख करके पूजा करने से व्यक्ति की चेतना जागती है और दक्षिण की ओर मुख करके पूजा करने से मानसिक शांति मिलती है।

इस रंग की प्रतिमा लाएं

अगर नवरात्रि पर मां दुर्गा की प्रतिमा ला रहे हैं तो इसके लिए हल्का पीला, गुलाबी और हरा रंग उपयुक्त हैं। इन रंगों की तस्वीर लाएं।

कितनी बड़ी हो प्रतिमा

वहीं माता रानी की प्रतिमा ज्यादा बड़ी भी नहीं होनी चाहिए, मूर्ति लेते समय यह ध्यान रखें कि मूर्ति 3 इंच से बड़ी नहीं होनी चाहिए।

सिंदूर और अक्षत डालें

वहीं मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित करते समय पहले सिंदूर और अक्षत डालें, इसके बाद माता रानी की प्रतिमा स्थापित करें। ऐसा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और भक्तों को शुभ फल प्रदान करती हैं।

नवरात्रि के समय वास्तु के इन नियमों का पालन करना चाहिए, धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.com