सावन महीना भगवान शिव को बेहद प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि इस महीने में भगवान शिव माता पार्वती के साथ धरती पर आते हैं।
शिव जी की कृपा से जीवन में खुशहाली आती है। ऐसे में भक्त शिव जी की कृपा प्राप्त करने के लिए तमाम उपाय करते हैं।
शिव जी की कृपा प्राप्त करने के लिए कुछ वास्तु टिप्स का पालन करना चाहिए। ऐसे कुछ वास्तु टिप्स के बारे में बताएंगे, जिनको अपनाने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।
अगर सावन महीने में शिवलिंग स्थापित करना चाहते हैं तो इसके लिए ईशान कोण बहुत शुभ दिशा मानी गई है। इस दिशा में शिवलिंग स्थापित करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
इस दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। शिवलिंग स्थापित करने के बाद इसके पास रुद्राक्ष भी रखें। ऐसा करना वास्तु की दृष्टि से बहुत शुभ माना जाता है।
सावन महीने में घर के मुख्य द्वार पर गंगाजल का छिड़काव करें। ऐसा करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।
इस महीने में शमी का पौधा लगाना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।
सावन में घर की उत्तर दिशा में शिव जी की परिवार सहित फोटो लगानी चाहिए। इस फोटो को आम के पत्तों की माला से सजाएं। ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है।
भगवान शिव की कृपा प्राप्त करने के लिए इन वास्तु टिप्स का पालन करें। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com