घर में बीमारी हो तो क्या करें?


By Amrendra Kumar Yadav03, Mar 2024 06:02 AMjagran.com

वास्तु शास्त्र है महत्वपूर्ण

वास्तु शास्त्र का हमारे जीवन पर बहुत असर पड़ता है, वास्तु में बताए गए नियमों के अनुसार चलने से सुख-समृद्धि आती है, वहीं इन नियमों को नजरअंदाज करने से वास्तु दोष लगता है।

कई परेशानियों का करना पड़ता है सामना

वास्तु के नियमों को नजरअंदाज करने पर ग्रह क्लेश जैसी समस्या का सामना करना पड़ता है। घर के लोगों में मतभेद रहता है। इसके अलावा शारीरिक रुप से भी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

स्वस्थ रहने के लिए अपनाएं ये वास्तु टिप्स

ऐसे में स्वस्थ रहने के लिए वास्तु के इन नियमों का पालन करें, इन नियमों का पालन करने से स्वस्थ रहेंगे और घर में खुशहाली आती है।

बेडरूम को रखें साफ

वास्तु के मुताबिक, बेडरूम को हमेशा साफ रखना चाहिए, बेडरूम में किसी भी तरह की चीजों को एकत्रित करने से बचें। इससे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ता है।

बेडरूम में न लगाएं भगवान की फोटो

वहीं बेडरूम में भगवान की फोटो या मूर्ति लगाने से बचना चाहिए, ऐसा करना शुभ नहीं होता है। वहीं बेडरूम में शीशा भी नहीं लगाना चाहिए।

दक्षिण या पूर्व दिशा में सोएं

स्वास्थ के लिहाज से दक्षिण या फिर पूर्व दिशा में सोना चाहिए, इससे मानसिक रूप से शांति मिलती है और तनाव कम होता है।

सीढ़ियों के नीचे न रखें कूड़ा-कचरा

वास्तु शास्त्र के मुताबिक, सीढ़ियों के नीचे कचरा रखने से बचना चाहिए, इससे नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और स्वास्थ्य पर बुरा असर भी पड़ता है।

घर में लगाएं पौधे

घर में पॉजिटिव एनर्जी के संचार के लिए कुछ पौधे जरूर लगाएं, इसके साथ ही शाम में कुछ देर के लिए खिड़कियां और दरवाजे खोल कर रखें।

वास्तु के मुताबिक, इन टिप्स को अपनाकर स्वास्थ्य को दुरुस्त रख सकते हैं, साथ ही ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM