मार्च में सूर्य करेंगे राशि परिवर्तन, इन राशियों का होगा बेड़ा पार


By Amrendra Kumar Yadav19, Feb 2024 05:58 PMjagran.com

सूर्य देव हैं ग्रहों के राजा

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का राजा कहा जाता है, सूर्य देव हर महीने राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ता है।

14 मार्च को मीन राशि में कर रहे हैं प्रवेश

सूर्य देव अभी कुंभ राशि में विराजमान हैं, वह 14 मार्च को कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे, सूर्य के राशि परिवर्तन से कुछ राशियों का भाग्य खुलेगा, इन राशियों की चर्चा करेंगे।

वृषभ राशि पर बरसेगी कृपा

सूर्य के मीन राशि में प्रवेश से वृषभ राशि के लोगों को बहुत लाभ मिलेगा। इस दौरान दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे।

कार्यों में मिलेगी सफलता

इस दौरान इस राशि के लोगों को किए गए कार्यों में सफलता मिलेगी, धन लाभ के भी योग रहे हैं। वहीं इस समय में बचत भी कर पाएंगे, निवेश के लिए यह बढ़िया समय रहने वाला है।

सिंह राशि की बदलेगी किस्मत

सूर्य का राशि परिवर्तन इस राशि के लोगों के लिए शुभ साबित होगा, इस दौरान आर्थिक रूप से मजबूती मिलेगी और रुके हुए काम पूरे होंगे।

नौकरी मिलने की संभावना

इस समय में नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नौकरी मिलने की उम्मीद है, इसके साथ ही धन लाभ के योग भी बन रहे हैं।

कन्या राशि के लिए शुभ समय

कन्या राशि के लोगों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है, विद्यार्थियों और शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय बहुत शुभ रहने वाला है, इस दौरान किसी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतियोगियों को सफलता मिल सकती है।

निवेश के लिए अच्छा समय

यह समय निवेश करने के लिहाज से बहुत अच्छा है, वहीं कार्यस्थल पर आपके द्वारा किए गए कार्यों में सफलता मिलने की उम्मीद है। इस दौरान कोई नई चीज खरीद सकते हैं।

सूर्य देव के राशि परिवर्तन से इन राशियों को विशेष लाभ मिलने वाला है, ज्योतिष से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM