हिंदू धर्म में वास्तु शास्त्र काफी महत्वपूर्ण है। इसमें निहित नियमों का पालन करने घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है।
आज हम आपको कुछ ऐसे वास्तु टिप्स बताएंगे, जिनका पालन करने से आप सेहतमंद रहेंगे। आइए इन टिप्स के बारे में विस्तार से जानें।
वास्तु की दृष्टि से तुलसी का पौधे विशेष महत्व रखता है। ऐसे में आपको अपने घर में यह पौधा लगाना चाहिए।
तुलसी का पौधा उत्तर, पूर्व या फिर ईशान कोण में ही लगाएं। इससे आप बीमार नहीं होंगे।
वास्तु के अनुसार सोते समय आपका सिर दक्षिण दिशा की ओर होना चाहिए। इससे व्यक्ति को अच्छी नींद आती है।
भूलकर भी दक्षिण दिशा की ओर अपने पैर नहीं करने चाहिए। इससे आपकी सेहत पर इसका बुरा प्रभाव पड़ सकता है।
गैस चूल्हा हमेशा दक्षिण-पूर्व कोण में रखना चाहिए। वहीं किचन में पानी का नल ईशान कोण में होना चाहिए।
इसके साथ ही किचन की खिड़की पूर्व दिशा में होनी चाहिए। किचन से सटा हुआ बाथरूम नहीं होना चाहिए।
वास्तु में निहित किचन से जुड़े इन नियमों को फॉलो करने से परिवार के सदस्यों को किसी प्रकार के रोग का सामना नहीं करना पड़ता।