इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन कौन से उपाय करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है?
जिन लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा रहती हैं, उन्हें जीवन में किसी भी चीज की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है। इन लोगों की आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहती है।
कई ऐसे उपाय हैं, जिसे गुरुवार के दिन करना बेहद शुभ माना जाता है। इन उपायों को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और साधक पर अपनी कृपा बरसाती हैं।
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करते समय केला, चना दाल और गुड़ का भोग लगाएं। ऐसा करने से घर में बरकत होती है।
गुरुवार के दिन पीले वस्त्र पहनकर मंदिर में जाएं और हल्दी की माला चढ़ाएं। ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और व्यापार में आने वाली परेशानी दूर होती है।
गुरुवार के दिन पीले वस्त्र में पीले फूल, नारियल, पीले फल, हल्दी और खड़ा नमक रखकर बांधकर मंदिर के पास रख दें। इसके बाद घर लौट आएं। इससे नौकरी में सफलता मिलती है।
गुरुवार की शाम केले के पेड़ के पास दीपक जलाएं। इसके अलावा, पेड़ के नीचे 1 रुपए का सिक्का रख दें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है और व्यक्ति तरक्की करता है।
गुरुवार के दिन इन उपायों को करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होने लगती है। इसके साथ ही, परिवार में सदस्य तरक्की करते हैं और व्यापार में खूब पैसा कमाते हैं।
देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ