हमेशा रहती है पैसों की तंगी? तो करें वास्तु के ये उपाय


By Ashish Mishra09, Jul 2024 12:37 PMjagran.com

पैसों की तंगी

अक्सर लोग पैसों की तंगी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को वास्तु के उपाय करने चाहिए। इन उपायों को करने से धन की कमी दूर होती है।

वास्तु शास्त्र

इसमें धन से जुड़ी समस्या को दूर करने के कई उपाय का जिक्र किया गया है। इन उपायों को करने से आर्थिक स्थिति बेहतर होती है।

धन लाभ के उपाय

आर्थिक तंगी का सामना करने वाले लोगों को वास्तु के उपाय करने चाहिए। इससे धन लाभ के योग बनते हैं और व्यक्ति तरक्की करता है।

इन दिशा में धन रखें

वास्तु के अनुसार, घर या दुकान की उत्तर दिशा में धन रखना शुभ माना जाता है। इस दिशा में मां लक्ष्मी और कुबेर देव का वास होता है।

कर्ज से छुटकारा

घर की उत्तर दिशा में पैसा रखने से कर्ज की समस्या से छुटकारा मिलता है। यह दिशा सकारात्मक ऊर्जा के प्रवेश की दिशा होती है।

दीपक जलाएं

दीपक को ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। इसे रोजाना मुख्य द्वार पर जलाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और पैसों की तंगी दूर होने लगती है।

ईशान कोण में फव्वारा रखें

धन लाभ के लिए घर की उत्तर-पूर्व दिशा में एक छोटा-सा फव्वारा रखना चाहिए। इस दिशा में गंदगी करने से बचना चाहिए।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

वास्तु के इन उपायों को करने से धन से जुड़ी समस्या दूर होगी। इसके साथ ही परिवार के सदस्य तरक्की करेंगे और व्यापार में भी फायदा होगा।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़े नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ