अक्सर लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। आइए जानते हैं कि पैसों की कमी को दूर करने के लिए वास्तु के कौन से उपाय करने चाहिए?
इस शास्त्र में कई ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिसे करने से जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होने लगती हैं।
आर्थिक तंगी को दूर करने के लिए वास्तु के उपाय काफी कारगर होते हैं। इन उपायों को करने से धन प्राप्ति के योग बनने लगते हैं।
वास्तु के अनुसार, धन की कमी की सामना कर रहे लोगों को घर की पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में तुलसी का पौधा लगाना चाहिए। ऐसा करने से धन की कमी दूर होती है।
धन की कमी को दूर करने के लिए मां लक्ष्मी को लाल गुलाब की माला अर्पित करें। इसके अलावा कमल का फूल और सफेद मिठाई भी चढ़ाना चाहिए।
पैसों की तंगी को दूर करने के लिए शुक्ल पक्ष में चंद्रमा को दूध का अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
वास्तु के इन उपायों को करके आर्थिक स्थिति को बेहतर कर सकते हैं। इसके साथ ही, व्यक्ति जीवन में तरक्की करता है।
घर में क्लेश की स्थिति पैदा होने पर वास्तु के इन नियमों को जरूर करना चाहिए। इसे करने से परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
धन की कमी को दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ