शनि जयंती ज्येष्ठ माह की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस साल शनि जयंती 6 जून को मनाई जाएगी। शनि देव सभी को कर्मों के अनुसार फल देते हैं।
इस दिन शनि देव की विधि-विधान से पूजा करें। भक्तगण इस दिन व्रत का पालन भी करते हैं। व्रत का पालन करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं और भक्तों को शुभ फल प्रदान करते हैं।
शनि जयंती के दिन कुछ खास उपाय करने चाहिए। ये उपाय करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है और सुख-समृद्धि आती है।
इस दिन पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। सुबह पीपल के पेड़ में जल अर्पित करने से शनि देव की कृपा प्राप्त होती है।
वहीं, शाम में पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाएं और परिक्रमा करें। यह उपाय करने से शनि देव का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
शनि जयंती के दिन कुछ चीजों का दान करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके लिए काली उड़द, काले तिल आदि का दान करना चाहिए।
वहीं, इस दिन हनुमान जी की विधि-विधान से पूजा करें। पूजा करते वक्त हनुमान जी लाल चोला भी अर्पित करें। ऐसा करने से शनि देव सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं।
वहीं, शनि जयंती के दिन भगवान श्रीकृष्ण को मोर पंख और बांसुरी अर्पित करें। ऐसा करने से शनि की ढैय्या और साढ़ेसाती से छुटकारा मिलता है।
शनि जयंती के दिन इन उपायों को करने से सुख-समृद्धि आती है और शुभ फलों की प्राप्ति होती है। धर्म और आध्यात्म से जुड़ी ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें Jagran.Com