कई लोग धन की कमी का सामना करते रहते हैं। ऐसे लोगों को कई बातों का पालन करना चाहिए। आइए जानते हैं कि कौन से वास्तु उपाय करने से धन लाभ होता है?
जीवन में किसी भी तरह की परेशानियों से बचने के लिए वास्तु के नियमों का पालन करना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से वास्तु दोष हो सकता है।
कई उपाय ऐसे होते हैं, जिसे करने से धन की कमी दूर होने लगती है। इन उपायों को करने से तरक्की के योग बनते हैं।
वास्तु के अनुसार, शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना शुभ होता है। इससे लक्ष्मी और सुख-समृद्धि का आगमन होता है।
इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। तुलसी के पौधे को घर में लगाने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। इससे धन लाभ के योग बनते हैं और कारोबार में भी लाभ होता है।
घर की उत्तर-पूर्व दिशा में देवी-देवताओं का वास होता है। इस दिशा में फव्वारा लगाने से ठंडक रहता है और कंगाली से भी छुटकारा मिलता है।
वास्तु के अनुसार, तिजोरी में हल्दी की गांठ रखना बेहद शुभ होता है। इसे रखने से घर में धन की कमी नहीं होती है और तिजोरी में हमेशा पैसा भरा रहता है।
वास्तु के इन उपायों को करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, पहले से रुके हुए धन वापस मिलते हैं और तरक्की के रास्ते खुलते हैं।
धन की कमी दूर करने के उपाय को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ