घर बनवाते समय कुछ कमियों की वजह से वास्तु दोष हो जाता है और घर में सकारात्मक ऊर्जा के स्थान पर नकारात्मक ऊर्जा वास करने लगती है।
घर से वास्तु दोष निवारण के लिए आप ये आसान से उपाय कर सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि रसोई गलत दिशा में है तो आप आग्नेय कोण यानी दक्षिण दिशा में एक बल्ब लगा दें और रोज उस बल्ब को जलाएं।
वास्तु दोष दूर करने के लिए मुख्य द्वार पर सिंदूर से नौ अंगुल लंबा और नौ अंगुल चौड़ा स्वास्तिक का चिन्ह बनाएं।
वास्तु के अनुसार, काले घोड़े का नाल घर के मुख्य द्वार पर टांगना बेहद ही शुभ माना जाता है। इससे सकारात्मक ऊर्जा और सुरक्षा मिलती है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, वयक्ति को दक्षिण दिखा की ओर मुख करके सोना चाहिए।
घर में वास्तु दोष होने पर उत्तर-पूर्व कोने में कलश रखें। मान्यताओं के अनुसार कलश को भगवान गणेश जी का रूप माना जाता है।