सात सफेद दौड़ते घोड़ों की तस्वीर इस दिशा में लगाएं, आएगी समृद्धि‍


By Farhan Khan17, Jul 2024 05:39 PMjagran.com

सात सफेद दौड़ते घोड़ों की तस्वीर

अक्सर घरों में लोग सात सफेद दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक यह तस्वीर काफी अहमियत रखती है।

साहस का प्रतीक

सात सफेद दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर गति, साहस, सफलता, वीरता और तरक्की के बारे में बताती है।

हमेशा मिलती है सफलता

घर में सात सफेद दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर लगाने से व्यक्ति को जीवन में कभी असफलता का सामना नहीं करना पड़ता।

इस दिशा में लगाएं सात सफेद दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर

आज हम आपको बताएंगे कि वास्तु के हिसाब से सात सफेद दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर किस दिशा में लगानी चाहिए? आइए इसके बारे में जानें।

लिविंग रूम में लगाएं यह तस्वीर

सात सफेद दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीर हमेशा लिविंग रूम में लगानी चाहिए। खिड़की के पास इसे लगाने से बचें।

बेडरूम या मंदिर में भी न लगाएं

घर में बेडरूम, मंदिर, स्टडी रूम, वॉशरूम या मेन गेट पर भी इस तस्वीर को न लगाएं। कोई अनहोनी घट सकती है।

दक्षिण दिशा में लगाएं यह तस्वीर

इस तस्वीर को घर की दक्षिण दिशा में लगाएं। यह दिशा सफलता को दर्शाती है और व्यक्ति कभी निराश नहीं होता।

उत्तर दिशा में भी लगा सकते हैं यह तस्वीर

दक्षिण दिशा के अलावा आप इस तस्वीर को घर की उत्तर दिशा में भी लगा सकते हैं। इससे घर में सुख-समृद्धि आती है।

घर में सात दौड़ते घोड़ों की तस्वीर लगाने से पहले ये बातें जरूर ध्यान में रखें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com