आज के समय में ज्यादातर लोग वास्तु के अनुसार अपने भवनों का निर्माण करवाते हैं। ताकि घर में किसी भी प्रकार की नकारात्मकता न हो।
आज हम आपको बताएंगे कि वास्तु के मुताबिक, घर की किस दिशा में किचन होना चाहिए? आइए इसके बारे में विस्तार से जानें।
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर का किचन हमेशा अग्नि कोण यानी पूर्व-दक्षिण दिशा में होना चाहिए।
इस दिशा में किचन होने से घर में सुख-समृद्धि आती है। वास्तु दोष नहीं लगता है और घर में अन्न का भंडार भरा रहता है।
खाना बनाते वक्त आपका मुख पूर्व दिशा की ओर रहना चाहिए। यह दिशा ग्रहों के राजा सूर्य की दिशा मानी जाती है।
रसोई में उपयोग होने वाले मसाले उत्तर-पश्चिम दिशा में रखा जाना चाहिए। वहीं स्लैब की दिशा दक्षिण या पश्चिम होनी चाहिए।
बिजली के उपकरण जैसे माइक्रोवेव और मिक्सी आदि को आप दक्षिण पूर्व कोने में रख सकते हैं।
किचन संबंधी इन दिशाओं का खास ख्याल रखें। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com