मेन गेट पर हमेशा रखें ये 3 चीजें, पैसों से भरा रहेगा घर


By Ashish Mishra08, Sep 2024 09:02 PMjagran.com

मुख्य द्वार का महत्व

मेन गेट पर शुभ चीजों को रखना चाहिए। क्योंकि, यहां से ही घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। आइए जानते हैं कि मेन गेट पर कौन सी चीजें रखनी चाहिए?

वास्तु शास्त्र

घर में किसी भी चीज को रखते समय वास्तु के नियमों को ध्यान में रखना चाहिए। इन नियमों का पालन न करने से व्यक्ति को वास्तु दोष का सामना करना पड़ सकता है।

मेन गेट पर रखें ये चीजें

कई चीजें ऐसी होती हैं, जिसे मेन गेट पर रखना बेहद शुभ माना जाता है। इसे रखने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है और धन प्राप्ति के योग बनते हैं।

तुलसी का पौधा

इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। तुलसी के पौधे को मुख्य द्वार पर रखने से घर में मां लक्ष्मी का वास रहता है और व्यक्ति की आर्थि स्थिति भी मजबूत रहती है।

स्वास्तिक चिन्ह बनाएं

घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह बनाना बेहद शुभ होता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता है, जिससे व्यक्ति जीवन में खूब तरक्की करता है।

दीपक जलाएं

घर में मुख्य द्वार पर रोजाना शाम के समय घी का दीपक जलाना बेहद शुभ माना जाता है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।

आर्थिक स्थिति होगी मजबूत

घर के मुख्य द्वार पर इन चीजों को रखने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। इसके साथ ही, धन से जुड़ी समस्या भी दूर होती है।

परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन

मुख्य द्वार पर तुलसी का पौधा रखने और दीपक जलाने से घर में सुख-समृद्धि का आगमन होता है। इसके अलावा, गृह क्लेश से भी छुटकारा मिलता है।

पढ़ते रहें

वास्तु से जुड़े नियमों को जानने समेत अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ