गणेश जी की मूर्ति से ऐसे दूर करें वास्तु दोष


By Amrendra Kumar Yadav28, Aug 2024 02:35 PMjagran.com

विघ्नहर्ता गणेश जी

गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है। उनकी कृपा से सभी संकट दूर होते हैं और कार्यों में सफलता प्राप्त होती है।

गणेश जी की पहले होती है पूजा

किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत से पहले गणेश जी की पूजा की जाती है। इसके अलावा शादी और अन्य उत्सवों में भी सर्वप्रथम गणेश जी की पूजा की जाती है।

वास्तु दोष होता है दूर

गणेश जी की मूर्ति घर में रखने से वास्तु दोष दूर होता है। इसके साथ ही बिजनेस के क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है।

आती है सकारात्मक ऊर्जा

घर में गणेश जी की मूर्ति रखने से नेगेटिविटी दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही परिवार में खुशहाली आती है।

होती है तरक्की

गणेश जी की मूर्ति स्थापित करने और रोजाना पूजा करने से मंगल फलों की पूर्ति होती है। इसके साथ ही करियर में तरक्की के भी योग बनते हैं।

सफेद रंग की मूर्ति

गणेश जी की मूर्ति का रंग सफेद होना चाहिए। इस रंग की मूर्ति वास्तु के अनुसार बहुत शुभ मानी जाती है।

सिंदूरी रंग की मूर्ति

इसके साथ ही सिंदूरी रंग की मूर्ति भी बहुत शुभ मानी जाती है। इस रंग की मूर्ति बच्चों के स्टडी रूम में लगा सकते हैं।

शिक्षा के क्षेत्र में मिलती है सफलता

इस रंग की मूर्ति स्थापित करने से शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलती है। इसके साथ ही पढ़ाई में फोकस भी बढ़ता है।

घर में गणेश जी की मूर्ति रखने से वास्तु दोष दूर होता है। ऐसी ही अन्य खबरों के लिए पढ़ते रहें JAGRAN.COM