गुड़हल का पौधा इस दिशा में लगाने से खुल जाएगी किस्मत


By Farhan Khan19, Feb 2024 08:00 PMjagran.com

पेड़-पौधों का भी विशेष महत्व

वास्तु शास्त्र में पेड़-पौधों का भी विशेष महत्व बताया गया है। इनमें कुछ पेड़-पौधे ऐसे होते है, जिनसे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

गुड़हल का पौधा

इन्हीं पेड़-पौधे में गुड़हल का पौधा भी शामिल है। जिसे घर में सही दिशा में लगाने से सूर्य की स्थिति मजबूत होती है और व्यक्ति का भाग्योदय होता है।

इस दिशा में लगाएं गुड़हल का पौधा

ऐसे में आइए जानते हैं कि गुड़हल का पौधा घर में लगाने की सही दिशा क्या है ताकि आपके जीवन में कभी कोई समस्या न आएं।

सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए लगाएं

ऐसा माना जाता है कि अगर किसी व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर है तो उसे अपने घर में गुड़हल का पौधा जरूर लगाना चाहिए।

आर्थिक समस्याएं नहीं आती

लेकिन घर में जब भी गुड़हल का पौधा लगाएं तो पूर्व दिशा में ही लगाएं। इससे घर में घर में आर्थिक समस्याएं नहीं आती है।

गृह क्लेश से छुटकारा

इसके अलावा घर में पिता से पुत्र का रिश्ता अच्छा बना रहता है और मान सम्मान बढ़ता है साथ ही गृह क्लेश से छुटकारा मिलता है।  

मंगल दोष होगा खत्म

घर में गुड़हल का पौधा लगाने से मंगल दोष भी खत्म होता है। अगर आपकी कुंडली में मंगल ग्रह कमजोर है या फिर विवाह में देरी हो रही है तो घर में गुड़हल का फूल लगाना बहुत शुभ माना जाता है।

माता लक्ष्मी को करें अर्पित

वहीं अगर आप गुड़हल के फूल को माता लक्ष्मी को अर्पित करते हैं तो इससे घर की आर्थिक समस्याएं खत्म होती हैं और धन-धान्य बना रहता है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com