शिवलिंग पर क्या चढ़ाने से मनोकामना पूर्ण होती है?


By Ashish Mishra25, Jul 2024 12:41 PMjagran.com

शिव जी को प्रसन्न करना

जीवन में परेशानियों से बचने के लिए शिव जी की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान शिवलिंग पर कुछ चीजें चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

मनोकामना की पूर्ति

कार्यों में सफलता पाने के लिए भगवान शिव की पूजा करनी चाहिए। इस दौरान भोलेनाथ के सामने अपनी इच्छा को प्रकट करना चाहिए।

रुद्राभिषेक करना

अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है कि शिवलिंग की पूजा करते समय क्या चढ़ाएं? कुछ चीजें ऐसी होती हैं जिसे चढ़ाने से भगवान भोलेनाथ प्रसन्न होते हैं।

शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं

भोलेनाथ की पूजा करते समय शिवलिंग पर दूध चढ़ाना चाहिए। शिवलिंग पर दूध अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे आरोग्य की प्राप्ति होती है।

भांग और बेल पत्र चढ़ाएं

शिवलिंग पर भांग अर्पित करने से सारी बुराइयां दूर होने लगती है। वहीं, बेल पत्र चढ़ाने से जीवन में आने वाले सभी संकट दूर होने लगते हैं।

केसर चढ़ाएं

शिव जी की पूजा करते समय शिवलिंग पर केसर अर्पित करना शुभ माना जाता है। इससे व्यक्ति के जीवन में वैवाहिक खुशियों के साथ जीवन में सफलता मिलती है।

घी चढ़ाएं

शिवलिंग पर घी चढ़ाने से तेज और दही चढ़ाने से जीवन में उल्लास की प्राप्ति होती है। इसके अलावा आपकी सारी इच्छाएं भी पूरी होने लगती हैं।

शहद चढ़ाएं

शिवलिंग पर शहद चढ़ाने से जीवन में जीवन की सारी परेशानियां और बीमारियां दूर होने लगती हैं। इसके अलावा सारी मनोकामना पूरी होने लगती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ