तुलसी के पास कौन सी 5 चीजें नहीं रखनी चाहिए?


By Ashish Mishra22, Feb 2024 04:50 PMjagran.com

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में इस पौधे का विशेष महत्व होता है। रोजाना तुलसी के पौधे की पूजा करने से सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं। आइए जानते हैं कि तुलसी के पास किन चीजों को नहीं रखना चाहिए?

मां लक्ष्मी का वास

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी की वास रहता है। इस पौधे की पूजा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और धन से जुड़ी समस्या दूर होने लगती है। इसके साथ ही परिवार में तरक्की होती है।

तुलसी के पास न रखें ये चीजें

कई चीजें ऐसी होती हैं जिसे तुलसी के पौधे के पास नहीं रखनी चाहिए। अगर आप भूलकर भी इन चीजों को रखते हैं तो जीवन में परेशानी आने लगती है।

झाड़ू न रखें

तुलसी के पौधे के पास भूलकर भी झाड़ू नहीं रखना चाहिए। अगर आप इसे तुलसी के पास रखते हैं तो इससे घर में दरिद्रता आ सकती है।

गणेश जी की मूर्ति

तुलसी के पौधे के पास गणेश जी की मूर्ति नहीं रखनी चाहिए। इसके अलावा भगवान गणेश को तुलसी अर्पित नहीं करना चाहिए। ऐसा करना वर्जित माना जाता है।

जूते-चप्पल रखना

अक्सर लोग तुलसी के पौधे के पास जूते-चप्पल रख देते हैं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज होने लगती हैं जिसकी वजह से व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

तुलसी के पास शिवलिंग न रखें

कई बार लोग तुलसी के पौधे के पास शिवलिंग रखकर पूजा करते हैं। ऐसा करने से बचना चाहिए। इसके अलावा शिव जी की पूजा में तुलसी का उपयोग नहीं करना चाहिए।

कूड़ेदान न रखें

तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी का वास रहता है। इसके आसपास कूड़ेदान नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, तुलसी के पास गंदगी करने से आर्थिक हानि होती है।

पढ़ते रहें

अध्यात्म से जुड़ी तमाम जानकारियों के लिए जुड़े रहें jagran.com के साथ