हिंदू धर्म शास्त्र के अनुसार, वरूथिनी एकादशी के दिन लक्ष्मी नारायण जी की पूजा की जाती है। इस बार वरूथिनी एकादशी 24 अप्रैल को मनाई जाएगी।
आज हम आपको कुछ ऐसे उपायों के बारे में बताएंगे, जिन्हें वरूथिनी एकादशी के दिन करने से आपकी लाइफ बदल सकती है। आइए इन उपायों के बारे में विस्तार से जानें।
जिन जातकों के जीवन में परेशानियां कम नहीं हो रही है। ऐसे में उन जातकों भगवान विष्णु को पीले रंग की वस्तुएं अर्पित करनी चाहिए।
पीले रंग की वस्तुएं अर्पित करने से जीवन में खुशियों की बहार आती है। आपको भी एक बार ऐसा करके देखना चाहिए।
वरूथिनी एकादशी के दिन धन की देवी मां लक्ष्मी को प्रसन्न करना बेहद जरूरी होती है क्योंकि ऐसा न करने से आपके घर में धन की कमी हो सकती है।
मां लक्ष्मी को प्रसन्न के लिए आपको कौड़ी अर्पित करनी चाहिए। इसके लिए यह उपाय आय प्राप्त करने के नए स्रोतों को भी जन्म देता है।
वरुथिनी एकादशी पर भगवान विष्णु को प्रसन्न करने लिए शंख से जुड़ा यह उपाय करना बेहद जरूरी है क्योंकि इसके बिना भगवान विष्णु जी की पूजा अधूरी है।
भगवान विष्णु जी को प्रसन्न करने के लिए पूजा के दौरान शंख जरूर बजाएं। इससे आपकी सभी मनोकामनाएं जल्दी पूरी होंगी।
वरूथिनी एकादशी पर ये उपाय जरूर करने चाहिए। इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com