अक्षय तृतीया पर ये 2 चीजें खरीदने से होगी बरकत


By Farhan Khan23, Apr 2025 05:33 PMjagran.com

अक्षय तृतीया का पर्व

हिंदू धर्म शास्त्र में अक्षय तृतीया पर्व बेहद पवित्र माना जाता है। इस बार यह पर्व 30 अप्रैल को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु के छठवें अवतार परशुराम जी का जन्म हुआ था।

अक्षय तृतीया पर खरीदें ये चीजें

आज हम आपको 2 ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिसे अक्षय तृतीया पर खरीदने से आपके घर में बरकत हो सकती है। आइए इन चीजों के बारे में विस्तार से जानें।

सोने के गहने खरीदें

अक्षय तृतीया वाले दिन सोने के गहने खरीदना भी बेहद शुभ होता है। इस दिन सोने के गहने खरीदने से घर में धन का आगमन होता है।

आर्थिक समस्या से मुक्ति

धन का आगमन होने के साथ-साथ देवी-देवता भी बेहद प्रसन्न होते हैं। आर्थिक समस्या से मुक्ति मिलती है। जीवन में अच्छे दिन आने में देर नहीं लगती।

गेहूं खरीदें

जो जातक अक्षय तृतीया के दिन गेहूं खरीदते हैं। उनके जीवन में सदैव खुशहाली आती है। ऐसे जातकों के बिगड़े काम भी धीरे-धीरे बनने लगते हैं।

अटका धन मिलने की संभावना

बिगड़े काम बनने के साथ-साथ लंबे समय से अटका धन मिलने की भी संभावना बनी रहती है। परिवार के सदस्यों की आय भी धीरे-धीरे बढ़ने लगती है।

नुकीली चीजें न खरीदें

गेहूं और सोने के गहने के अलावा अगर आप चाकू, छुरी और कैंची जैसी नुकीली चीजें खरीदते हैं, तो इससे जीवन में मुसीबत आते टाइम नहीं लगता।

गृह क्लेश जैसी स्थिति बनने का खतरा

जीवन में मुसीबत आने के साथ ही गृह क्लेश जैसी स्थिति बनने का खतरा बना रहता है। इससे देवी-देवता भी आपसे नाराज हो सकते हैं।

आपको अक्षय तृतीया पर आपको गेहूं और सोने के गहने खरीदने चाहिए। इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। अध्यात्म से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ते रहें jagran.com